कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने कपलसू पट्टी के ग्राम पीपलपानी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गांव में सोलर लाइट की सुविधा न होने तथा कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरने की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया। इस पर अरुणा कुमार ने तत्काल संबंधित विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की और आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, भूपेंद्र, अनूप, सुभाष सिंह, रजनीश, कुलदीप, अजय सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को अपना समर्थन देने की बात भी कही।
Pauri, Garhwal | Jul 3, 2026