शंभूगंज: खौजरी गांव में महिला की धमकी से ससुराल वाले परेशान, पति और सास ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई
खौजरी गांव में महिला लक्ष्मी देवी के द्वारा गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर फंसा देने की दी जा रही धमकी से ससुराल वाले परेशान हो गए। जहां बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे युवक बुध्धन मंडल अपने मां के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।