पटना ग्रामीण: गोलघर से कार रैली को मंत्री नीतीश मिश्रा और दिलीप जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शुक्रवार की सुबह 9 बजे राजधानी पटना स्थित गोलघर कैंपस से पर्यटन विभाग एवं बोवार्ड एनजीओ द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कार रैली का आयोजन किया गया। मौके पर मंत्री नीतीश मिश्रा और दिलीप जायसवाल ने कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार रैली गोलघर कैंपस से 15 कार, 30 प्रतिभागियों और 20 मार्शल के साथ नेपाल के लिए रवाना हुई है।