करहल: करहल पुलिस ने दो युवकों को जुआ खेलते समय किया गिरफ्तार, लिखापढ़ी कर भेजा न्यायालय
करहल थाना पुलिस ने दो युवक को जुआ खेलते समय गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए दोनों युवकों के पास से पुलिस ने 700 रुपए और 52 ताश के पत्ते बरामद किए है। पकड़े गए दोनों युवक एक कुर्रा और बरनाहल थाना क्षेत्र के बताए गए है। पुलिस ने दोनों को लिखा पड़ी कर न्यायालय भेजने का काम किया है।