नवागढ़: सेमरा गांव में नवागढ़ पुलिस द्वारा निकाली गई 'नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता रैली'
नवागढ़ पुलिस द्वारा सेमरा गांव में 'नशामुक्ति एवं सायबर जागरूकता रैली' निकाली गई। नशामुक्ति, सायबर जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोगों के बारे में लोगों को बताकर जागरूक किया गया। अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सायबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, की जानकारी दी।