गोंडा: गोंडा जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Gonda, Gonda | Dec 3, 2025 गोंडा मंडलीय जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी मनोज की संदिग्ध मौत पर विवाद खड़ा हो गया है। जेल प्रशासन ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया, जबकि बुधवार 2 बजे परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताया है। मनोज को सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हुई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।