महोबा: कमलखेड़ा गांव से किशोरी लापता, परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | May 26, 2026 कमलखेड़ा गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दंपति एसपी कार्यालय पहुंचे और स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर किशोरी को बरामद करने की मांग की है।