बरहरुवा: झांमस के बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष जितेन तो नगर अध्यक्ष बने आलोक
बरहरवा प्लस टू हाई स्कूल विवेकानन्द क्रिडांगण में गुरुवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास की अध्यक्षता में प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव उपस्थित थे।