अरथूना: मोटी बस्सी में मारपीट के मामले में अरथूना में एक महिला सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज
अरथूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटी बस्सी गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर 2बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी प्रकाश पिता कालूराम डामोर निवासी छोटी बस्सी ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रकाश पिता रावजी,महेंद्र पिता रावजी, गणेश पिता रावजी एवं कवि पत्नी रावजी निवासी झामरी ड़डुका, चारों के खिलाफ अरथूना थाने मे रिपोर्ट दी।