नौगढ़: तेन्दुआ में जहरीले सांप के काटने से महिला की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर वाराणसी किया गया रेफर
नौगढ़ के तेन्दुआ गांव निवासी मीना (35 वर्ष), पत्नी पन्ना लाल, को बीते सोमवार रात 11 बजे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल चकिया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। चिकित्सको ने बताया सांप काटने के बाद तुरंत इलाज से मरीजों कि जान बच जाती है।