गोवर्धन: गोवर्धन पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किए 8 वारंटी
अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोवर्धन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट के आधार पर अलग-अलग स्थानों से 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गैंगस्टर एक्ट, विद्युत अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता BNS के तहत वांछित अपराधी शामिल हैं।