रायडीह: भारतमाला परियोजना के मिट्टीकरण कार्य से पक्की सड़क बदहाल, धूल और कीचड़ से राहगीर परेशान।
Raidih, Gumla | Jul 1, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली स्थित पुराने शंख घाट मोड़ के समीप भारतमाला परियोजना के तहत चल रहे मिट्टीकरण कार्य से मुख्य पक्की सड़क की स्थिति खराब हो गई है। निर्माण के दौरान सड़क पर बड़ी मात्रा में मिट्टी फैल जाने से मांझाटोली-चैनपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।