कासगंज: होडलपुर गांव में खड़े ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी, चालक ने पुलिस को दी तहरीर
कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक से लगभग 400 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई तथा चोरी हुए डीजल की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश निवासी चालक पदम सिंह मुंबई से ट्रक में बिजली का तेल भरकर लाए थे।