कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र से मवेशी अवशेष बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 24, 2026 पिठोरिया थाना क्षेत्र से मवेशी का अवशेष बरामद किया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मवेशी का अवशेष लदे वाहन को जब्त कर लिया गया। साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।