बालोद: जिले में तीन माह में 200 मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं, सामाजिक संगठनों ने एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की
Balod, Balod | Apr 3, 2026 बालोद जिले में शराब के नशे और आपसी रंजिश के चलते लगातार बढ़ रही मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं ने आमजन और सामाजिक संगठनों की चिंता बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि बीते तीन महीनों में करीब 200 ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं कुछ मामलों में जानलेवा हमले भी हुए हैं। बढ़ते अपराध को लेकर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलि