गढ़मुक्तेश्वर: गांव बदरखा के पास से जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
गांव बदरखा में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक व्यक्ति ने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में फुरकान का नाम सामने आया था। जिसको गांव बदरखा के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।