पटना ग्रामीण: जातीय जनगणना पर केंद्र का ऐलान हमारी जीत: तेजस्वी यादव
बुधवार की शाम 5.30 बजे रबड़ी आवास में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना के ऐलान को अपनी जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह मांग वे पहले से करते आ रहे हैं और इस पर मुलाकातें भी हुई थीं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव को ध्यान में रखकर फैसले लेती है। उन्होंने जोर दिया कि परिसीमन से पहले जातीय जनगणना जरूरी है।