भादरा निवासी सेवानिवृत्त नर्सिंग अधिकारी 92 वर्षीय चंपालाल भाटी का निधन हो गया। पूर्व घोषणा के अनुसार परिजनों ने देहदान की प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल कॉलेज चूरू को देह सौंप दी। अंतिम संस्कार की रस्मों के बाद परिजनों ने सम्मानपूर्वक देह को एम्बुलेंस से रवाना किया।