बासोदा: बासौदा के ईदगाह रोड पर दो आरोपियों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ की अभद्रता, शिकायत के आधार पर केस हुआ दर्ज
Basoda, Vidisha | Jul 31, 2024 आज मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के ईदगाह रोड पर दो आरोपियों द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है बासौदा देहात थाना पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और गाली गलौज करने सहित अभद्रता करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है