रेवाड़ी: रेवाड़ी के मसीत गांवमे महिला की हत्या, पंचायत 21 सदस्यीय कमेटी CM से मिलेगी हत्यारे नहीं पकड़े तो होगा सड़क जाम
Rewari, Rewari | Jul 31, 2025 रेवाड़ी में 18 जुलाई को महिला का सिर फोड़कर हत्या हुई। हत्या की गुत्थी पुलिस 12 दिन बाद भी सुलझा नहीं पाई तो गांव में आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित लोगों ने वीरवार को गांव में पंचायत बुलाई। जिसमें फैसला लिया गया है कि CM नायब सैनी से मिलकर हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग होगी।रेवाड़ी के मसीत गांव में हुआ हत्याकांड पर 31 जुलाई को गांव में पंचायत हुई।