रमेश धवाला का बड़ा बयान: "सिर्फ मंडी जीतने से सरकार नहीं बनती, सत्ता का रास्ता कांगड़ा से होकर जाता है" #kangralive #dehra
देहरा। पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने पंचायत और जिला परिषद चुनाव परिणामों के बाद पार्टी नेतृत्व को संदेश देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए।
धवाला ने कहा कि "यह सोच लेना कि केवल मंडी जिला जीतकर सरकार बन जाएगी, सही नहीं है। हिमाचल की राजनीति में सत्ता का रास्ता कांगड़ा जिला से होकर जाता है। कांगड़ा के चुनावी परिणाम क्या संदेश दे रहे हैं, यह सभी जानते हैं।"
Kangra, Kangra | Jun 2, 2026