बोध गया: महाबोधि मंदिर के पास मिला लावारिस शव, इलाके में फैली सनसनी
Bodh Gaya, Gaya | Apr 11, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक लावारिस शव बरामद किया गया। यह शव कालचक्र मैदान के पास मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय चाय दुकानदार बिरजू गुप्ता ने शनिवार की दोपहर 12 बजे बताया कि वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक लावारिस शव पड़ा है।