Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
महंगाई
Aap
Rss
r4rajesh055
धनतेरस पर होंडा की धूम, शोरूम में ग्राहकों की कतार, छूट के साथ उपहारों की सौगात
Katihar, Katihar
| Nov 8, 2026
MORE NEWS
कटिहार में जिलाधिकारी ने दलन पूर्व पंचायत के सिरसा महादलित टोला में बच्चों के साथ मनाया दीपावली,सरकार के निर्देश पर दीपावली के अवसर कटिहार जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहाँ कि अपने परिवार के साथ-साथ समाज के हर एक तबका से जुड़ने के लिए पर्व त्यौहार अक्सर एक माध्यम होता है, उसी के तहत उन्होंने यहां पहुंचकर दीपावली का त्योहार को मनाया।
Katihar, Katihar | Nov 9, 2026
एक ही छत के नीचे मिलेगी इलाज की हर सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ ए.के. मेमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ
Katihar, Katihar | Nov 9, 2026
Katihar, Katihar | Nov 8, 2026
जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने दलित बस्ती में मनाई दीपावली, बच्ची को गोद में लेकर दिया समरसता का संदेश "दीपावली का असली दीप तब जलेगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति के घर में खुशी होगी" - जिलाधिकारी* *कटिहार:08 नवंबर 2026* *दीपों के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर कटिहार जिले में सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली* । *जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* आज कटिहार सदर प्रखंड के दलन पूर्व पंचायत अंतर्गत पुराना टोला सिरसा महादलित बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने बस्ती के निवासियों के साथ बैठकर दीपावली महोत्सव मनाया। *कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:* *1. बच्ची को गोद में उठाकर दिया आशीर्वाद:* बस्ती भ्रमण के दौरान एक 3 वर्षीय नन्ही बच्ची मुस्कान, जो अपनी मां की गोद में थी, जिलाधिकारी को देखकर उनकी ओर बढ़ी। जिलाधिकारी ने तुरंत उस बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया और उसे दुलारते हुए दीपावली की मिठाई खिलाई। गोद में आते ही बच्ची खिलखिलाकर हंस पड़ी। इस आत्मीय दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने बच्ची की मां से उसकी पढ़ाई और आंगनबाड़ी में नामांकन के बारे में जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारी को बच्ची के सर्वांगीण विकास के लिए सभी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। *2. दीप प्रज्ज्वलन, आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण:* जिलाधिकारी ने बस्ती के बुजुर्गों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया और लगभग 150 परिवारों के बीच दीपावली की मिठाई, दीया, मोमबत्ती एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। बच्चों के साथ जिला पदाधिकारी ने बच्चों के साथ आतिशबाजी भी की। इससे सारे बच्चे बड़े ही खुश एवं प्रफुल्लित नजर आए। *3. संवाद एवं समस्याओं का समाधान:* उन्होंने बस्ती के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर संवाद किया। इस दौरान लोगों ने नल-जल, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन से संबंधित अपनी समस्याएं बताईं। जिलाधिकारी ने मौके पर ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सभी समस्याओं के निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा - *"दीपावली केवल घर में दीप जलाने का पर्व नहीं है, यह दिलों में समरसता का दीप जलाने का पर्व है। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में खुशी का दीप नहीं जलेगा, तब तक हमारी दीपावली अधूरी है। प्रशासन का संकल्प है कि किसी भी बच्चे को जाति, धर्म या गरीबी के कारण शिक्षा और खुशियों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।"* *उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को सामाजिक भेदभाव मिटाकर एक साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने का संदेश दिया।* इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, कटिहार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #HappyDiwali2026 #CMSamrat #samratchoudhary #HappyDiwali #katihar #diwalicelebration @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary #SamratChoudharybihar
Katihar, Bihar | Nov 8, 2026
जिला पदाधिकारी ,कटिहार श्रीआशुतोष द्विवेदी ने महादलित बस्ती में दीपोत्सव मनाते हुए कटिहार जिला वासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर दिया संदेश। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #HappyDiwali2026 #HappyDiwali #samratchoudhary #CMSamrat #katihar CMO Bihar @topfans Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 8, 2026
जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने दलित बस्ती में मनाई दीपावली, बच्ची को गोद में लेकर दिया समरसता का संदेश* *"दीपावली का असली दीप तब जलेगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति के घर में खुशी होगी" - जिलाधिकारी* *कटिहार:08 नवंबर 2026* *दीपों के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर कटिहार जिले में सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली* । *जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* आज कटिहार सदर प्रखंड के दलन पूर्व पंचायत अंतर्गत पुराना टोला सिरसा महादलित बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने बस्ती के निवासियों के साथ बैठकर दीपावली महोत्सव मनाया। *कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:* *1. बच्ची को गोद में उठाकर दिया आशीर्वाद:* बस्ती भ्रमण के दौरान एक 3 वर्षीय नन्ही बच्ची मुस्कान, जो अपनी मां की गोद में थी, जिलाधिकारी को देखकर उनकी ओर बढ़ी। जिलाधिकारी ने तुरंत उस बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया और उसे दुलारते हुए दीपावली की मिठाई खिलाई। गोद में आते ही बच्ची खिलखिलाकर हंस पड़ी। इस आत्मीय दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने बच्ची की मां से उसकी पढ़ाई और आंगनबाड़ी में नामांकन के बारे में जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारी को बच्ची के सर्वांगीण विकास के लिए सभी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। *2. दीप प्रज्ज्वलन, आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण:* जिलाधिकारी ने बस्ती के बुजुर्गों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया और लगभग 150 परिवारों के बीच दीपावली की मिठाई, दीया, मोमबत्ती एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। बच्चों के साथ जिला पदाधिकारी ने बच्चों के साथ आतिशबाजी भी की। इससे सारे बच्चे बड़े ही खुश एवं प्रफुल्लित नजर आए। *3. संवाद एवं समस्याओं का समाधान:* उन्होंने बस्ती के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर संवाद किया। इस दौरान लोगों ने नल-जल, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन से संबंधित अपनी समस्याएं बताईं। जिलाधिकारी ने मौके पर ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सभी समस्याओं के निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा - *"दीपावली केवल घर में दीप जलाने का पर्व नहीं है, यह दिलों में समरसता का दीप जलाने का पर्व है। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में खुशी का दीप नहीं जलेगा, तब तक हमारी दीपावली अधूरी है। प्रशासन का संकल्प है कि किसी भी बच्चे को जाति, धर्म या गरीबी के कारण शिक्षा और खुशियों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।"* *उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को सामाजिक भेदभाव मिटाकर एक साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने का संदेश दिया।* इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, कटिहार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। *जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #HappyDiwali2026 #CMSamrat #samratchoudhary #HappyDiwali #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary #diwalicelebration CM Samrat
Katihar, Bihar | Nov 8, 2026
दीपों की रोशनी और मिठास से खुशहाल हुई दीपावली, जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने महादलित बस्ती में जाकर बाँटी खुशियाँ* कटिहार,08 नवंबर 2026 रविवार। *दलन पूर्व पंचायत अंतर्गत पुराना टोला सिरसा में अवस्थित महादलित टोला में मिठाइयों एवं दीपों का वितरण* ; *जिलावासियों से सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की जिला पदाधिकारी ने की अपील* *माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में प्रकाश, उल्लास एवं समृद्धि के महापर्व दीपावली के अवसर पर जिला प्रशासन, कटिहार के द्वारा खुशियाँ साझा की गईं।* इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं उप विकास आयुक्त कटिहार डॉ नेहा कुमारी ने कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत दलन पूर्व पंचायत पुराना टोला सिरसा महादलित टोला पहुँचकर मिठाइयों एवं दीपों का वितरण किया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। जिला पदाधिकारी कटिहार एवं उप विकास आयुक्त कटिहार ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उन्हें हर्षोल्लास, आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी वर्गों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा करने तथा जरूरतमंद परिवारों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश पहुँचाने की भावना को प्रोत्साहित किया। जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने समस्त जिलावासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही नागरिकों से सुरक्षित, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की। सुरक्षित दीपावली के लिए नागरिकों से निम्नलिखित सावधानियाँ बरतने का अनुरोध किया गया— 1. दीप एवं मोमबत्तियाँ सुरक्षित स्थानों पर रखें। इन्हें पर्दों, कपड़ों, कागज, सूखी घास एवं अन्य ज्वलनशील सामग्रियों से दूर रखें। 2. बच्चों को अकेले पटाखे जलाने न दें। पटाखों का प्रयोग करते समय वयस्कों की निगरानी एवं आवश्यक सावधानी सुनिश्चित करें। 3. भीड़भाड़ वाले स्थानों, संकरी गलियों, घरों के भीतर तथा ज्वलनशील पदार्थों के आसपास आतिशबाजी से बचें। पटाखों का प्रयोग करते समय पास में पानी एवं रेत की व्यवस्था रखें। 4. विद्युत सजावट में सुरक्षित तारों एवं उपकरणों का उपयोग करें। खुले तारों तथा एक ही सॉकेट पर अत्यधिक विद्युत भार डालने से बचें। 5. बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों एवं पशु-पक्षियों की संवेदनशीलता का ध्यान रखें। अत्यधिक ध्वनि एवं धुएँ से बचें। 6. सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें तथा पर्व के दौरान शांति, आपसी सद्भाव एवं सहयोग की भावना का परिचय दें। जिला प्रशासन, कटिहार ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली की खुशियाँ जिम्मेदारी के साथ मनाएँ और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस महापर्व को सुखद एवं मंगलमय बनाएँ। “दीप जलाएँ, खुशियाँ बाँटें—सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाएँ।” जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #HappyDiwali2026 #CMSamrat #samratchoudhary #HappyDiwali #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat
Katihar, Bihar | Nov 8, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat #HappyDiwali2026 #katihar #CMSamrat #samratchoudhary #HappyDiwali
Katihar, Bihar | Nov 8, 2026