मोतिहारी: गोविंदगंज पुलिस ने मिश्रौलिया पंचायत में 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकते बरामद किया
गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पंचायत में पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकते संदिग्ध स्थिति में बरामद किया है। मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची जहां पंखा में फंदे से लटकते 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में मोतिहारी भेज दिया गया है।