मंझनपुर: मंझनपुर में बंदरों का राज, लोग घरों में कैद होने को मजबूर, प्रशासन से लगाई गुहार
मंझनपुर मुख्यालय क्षेत्र इन दिनों बंदरों के आतंक से जूझ रहा है। ताजा मामला सोमवार को नया नगर सेकेंड का है, जहां बंदरों की बढ़ती संख्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक बंदरों के झुंड गलियों और छतों पर डेरा जमाए रहते हैं, जिससे आमजन भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं।