खानपुर: खानपुर कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने ईद उल जुहा पर्व पर नमाज अदा कर सभी को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
कानपुर कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने आज गुरुवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग ईद उल जुहा पर्व पर नमाज अदा कर सभी को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। निर्धारित समय पर काफी संख्या में समाज के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी । साथ ही घरों पर पहुंचकर कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा ।