बांका: प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कई खाद दुकानों का दौरा किया, स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच की
Banka, Banka | Apr 2, 2026 बांका प्रखंड क्षेत्र में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न खाद दुकानों का दौरा कर वहां उपलब्ध खाद, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए।