#samastipur 20 जून 2026 को संध्या 5:00 बजे पूसा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष श्री रमेश कुमार के नेतृत्व में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के सदस्यों सहित भाकपा-माले पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांति के साथ मनाने हेतु अपने-अपने सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए।थाना अध्यक्ष श्री रमेश कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
#samastipur #bihar #public #pusa #viral #kisan #trendingreels #viralreels
#samastipur #viral #trendingreels #bihar #trendingnow #public #PhD #pusa #kisan Samastipur Town Rosera Tak STAR 24 TV Surendra Pd Singh Samastipur Sahar News BIHAR ZOOM