सरदारशहर: डायमंड होटल में देह व्यापार के आरोप में संचालक किया गया गिरफ्तार
सरदारशहर। हनुमानगढ़ रोड स्थित डायमंड होटल में देह व्यापार मामले में पुलिस ने होटल संचालक राजकुमार को गिरफ्तार किया है। एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि 29 मई की रात सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। डीएसपी कुलदीप वालिया के नेतृत्व में कार्यवाही की है।