AISA की नेहा ने वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक असहमति के अधिकार की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आम छात्र, नागरिक, शिक्षक, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पहुंचेंगे।
नेहा के मुताबिक, प्रदर्शन को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली पुलिस को तय करना है कि वह लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप प्रदर्शन को सुविधा देगी या सरकार के दबाव में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
अपने बयान में नेहा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर भ्रष्टाचार तथा चुनावी हेरफेर के आरोप लगाए। उन्होंने SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा भी किया और कहा कि करीब 13 करोड़ लोगों को सिर्फ एक बटन दबाकर मतदाता सूची से हटाया नहीं जा सकता।
नेहा ने लोगों से 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र के मूल में है,
#Breking #News #india #trending #viral