मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ततारपुरा में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित
स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ
--
निवाड़ी, 13 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को चयनित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन निवाड़ी द्वारा पृथ्वीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ततारपुरा में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।
शिविर में राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, श्रीमती हेमा बुखारिया, श्रीमती सुमन यादव, श्री अनिल पांडे, श्री कमलेश जैन, ग्राम पंचायत ततारपुरा के सरपंच श्री बब्लू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #MukhyamantriJanVishwasAbhiyan #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान #GoodGovernance #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026