औराई: जनार स्थित एनएच 22 पर एक सड़क हादसे में एक महिला की हुई मौत, आरोपी बाइक चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के जनार स्थित एनएच-22 पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस मामले को लेकर परिजनों ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे में न्यायिक में आवेदन देकर शिक़ायत किया है। जानकारी के मुताबिक महिला सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।