गुमला: ‘नाला बनती नदी’ पर प्रशासन खामोश, गंदे पानी से नहा रहे लोग, त्वचा रोग बढ़े
Gumla, Gumla | Apr 5, 2026 शहर के रामनगर से निकलकर सरना टोली, बेहरा टोली और पुग्गू होते हुए शहर से बाहर जाने वाली नदी, जो कभी लोगों के जीवन का सहारा हुआ करती थी, आज प्रशासनिक उदासीनता की शिकार होकर नाले में तब्दील हो चुकी है। एक समय इस नदी का पानी लोगों के लिए उपयोगी और जीवनदायी था, लेकिन अब इसमें घरों का गंदा पानी, अस्पताल-होटल और छोटे कारखानों का अपशिष्ट गिराया जा रहा है।