बहराइच: विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति में सुधार के दिए निर्देश
विकास भवन सभागार जिला पोषण कन्वर्जेंस समिति, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं के चयन के संबंध मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया है की पोषण ट्रैक ऐप पर सभी बिंदुओं की गतिविधि इत्यादि की शत प्रतिशत फीडिंग प्रतिमाह करना सुनिश्चित करें यह जानकारी डीआईओ की ओर से शनिवार को दी गई है।