खेकड़ा: खैला में युवक ने पत्नी की हत्या की, हरिद्वार में की थी लव मैरिज, आरोपी हिरासत में, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Khekada, Bagpat | Jun 20, 2026 खैला गांव में एक युवक ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार दोपहर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। खैला निवासी राहुल पुत्र भगवत ने आठ साल पहले हरिद्वार में मनीषा से प्रेम विवाह किया था। राहुल हरिद्वार में एक निजी कंपनी में काम करता था, जहां उनकी मुलाकात हुई थी। शादी के बाद