जमुई: 16 सूत्री मांगों को लेकर अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर आवास पर्यवेक्षक व सहायकों ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Jun 23, 2025 पगासा संघर्ष समन्वय समिति जिला इकाई द्वारा 16 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार की दोपहर 12: 30 बजे शहर के अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार दास ने किया, जबकि मंच का संचालन राजेश पासवान ने किया। धरना में बड़ी संख्या में ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, ग्रामीण आवास सहायक, ब्लॉक अकाउंटेंट शामिल हुए।