जमुई: अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भाजपा ने धरना दिया, लालू यादव पर अंबेडकर की अवमानना का आरोप लगाया
Jamui, Jamui | Jun 23, 2025 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जमुई जिला इकाई ने शहर के कचहरी चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब एकदिवसीय धरना दिया। यह धरना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान ने किया।