सीतापुर: तंबौर इलाके में मोबाइल टावर में बिजली के करंट की चपेट में आकर एक बच्चा हुआ बुरी तरह जख्मी उपचार जारी
तंबौर थाना क्षेत्र के तंबौर इलाके में मोबाइल टावर में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया।घायल बच्चे को उपचार के लिए परिवार के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र तंबौर ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात को बिगड़ता देख बच्चे को बेहतर उपचार हेतु सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्चे का उपचार जारी है।