सीतापुर: मुंशीगंज में किसान मंच के कार्यालय पर मासिक बैठक की गई जन समस्याओं के बारे में की गई चर्चा
जनपद के मुंशीगंज के किसान मंच के कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मासिक बैठक में जन समस्याओं को लेकर के यहां पर चर्चा भी की गई। किसान मंच के नेता शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि गांव वालों की समस्या अधिकारियों के सामने रखी जाएगी। काफी देर तक मासिक बैठक चली बैठक में जनता की समस्याओं को लेकर जोर भी डाला गया। कार्यकर्ताओं की भी समस्याओं पर चर्चा की गई