हनुमानगढ़: मतगणना की तैयारियों का एडीएम उमेदीलाल मीणा ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में लिया जायजा, कल सुबह 8 बजे खुलेगा जनादेश
नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले में कल सोमवार को मतगणना होगी। रविवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर उमेदीलाल मीणा ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हनुमानगढ़ जंक्शन में बनाए गए मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम रवि कुमार, तहसीलदार राजकुमारी और जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा मौजूद रहे।