लातेहार: बरवाडीह में विहिप की बैठक, अंकित गुप्ता बने बजरंग दल के संयोजक
बरवाडीह बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर प्रांगण में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री संजय तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कतरू प्रजापति ने की। बैठक में संगठन विस्तार और सनातन समाज को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से अंकित गुप्ता को बजरंग दल का संयोजक बनाया गया।