आगरा: जयपुर हाउस स्थित RSS के माधव भवन का नए स्वरूप में भव्य लोकार्पण, राष्ट्रीय सेवा को मिलेगी नई गति
Agra, Agra | Jan 15, 2026 जयपुर हाउस स्थित RSS के ब्रज प्रांत कार्यालय माधव भवन ने नए स्वरूप में राष्ट्र सेवा के नए अध्याय की शुरुआत की है। वर्ष 1977 से संघ कार्यों का केंद्र रहे इस परिसर को आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक मूल्यों के समन्वय से नवनिर्मित किया गया है। माधव भवन का लोकार्पण शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम और RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।