टीकमगढ़: नजाई सब्जी मंडी में व्यवस्था सुधार की तैयारी शुरू: नई टीन शेड और पार्किंग के लिए नापतोल
टीकमगढ़ की नजाई सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को नगर पालिका टीम ने भाजपा पार्षद अभिषेक खरे के साथ मंडी का निरीक्षण किया इस दौरान नए टीन सेड बनाने और पार्किंग के लिए जगह का चयन करने के लिए नापतोल की गई। नियमित सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की सूची भी तैयार की जा रही है।