चांदवा: भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए राजद ने चंदवा सीओ को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र
राष्ट्रीय जनता दल की चंदवा प्रखंड इकाई ने मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे भूमि सम्बन्धित समस्या के समाधान की मांग को लेकर सात सूत्री मांग पत्र मुख्य मंत्री के नाम चंदवा सीओ को सौंपा।राजद नेताओं ने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में ग्रामीणों की लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।