मिर्ज़ापुर: गोगांव गांव के गंगा घाट पर कछुआ सेंक्चुरी में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम सदर ने एफआईआर कराने का दिया निर्देश
जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गंगा घाट पर कछुआ सेंक्चुरी में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम सदर गुलाब चंद्र गुरुवार की शाम 6:30 बजे पहुंच कर अवैध खनन करने वालों पर एफ आई आर कराने का निर्देश दिया। वह लगभग 1 घंटे तक नाविकों से पूछताछ किए और अवैध खनन की जानकारी ली।