इटारसी: केसला ब्लॉक के कासदा रैयत में सीड बॉल निर्माण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित,जनपद सीईओ रही मौजूद
शुक्रवार को दोपहर करीब 1.30 बजे नवांकुर अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड केसला के ग्राम कासदा रैयत में सीड बॉल निर्माण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।कलेक्टर के निर्देश पर जनपद सीईओ सुमन खटतकर के नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।