पचोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी मालवीय ने बुधवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की नगर की आव्यवस्था ,जन समस्या और अनियमितता को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। जिसमें गांधी प्रतिमा स्थल को व्यवस्थित करने, मंडी गेट से बोडा नाके तक सड़कों का चौड़ीकरण सहित कई मांगे शामिल है। 5 दिन में मांगे पूरी नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।