पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में पति ने पत्नी पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही रहने वाले युवक के साथ ढाई साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि युवक के पहले से ही कई लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था और वह उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनता है। जब महिला ने अपने पति की इस हरकत का विरोध किया। तो पति ने पत्नी को दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।