पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज में हेयर कटिंग की दुकान चलाने वाले युवक पर लगा हुडदंग मचाने का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर मोहल्ला रजागंज वार्ड नंबर 6 के रहने वाले स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। वार्ड नंबर 12 का रहने वाला सिकंदर वार्ड नंबर 6 में हेयर कटिंग की दुकान खोले हुए हैं। आरोप है कि उक्त युवक अपनी दुकान पर बेवजह लड़कों को बिठता है और हुड़दंग मचाता है। पुलिस से शिकायतकर दुकान हटवाने और उक्त लोगो पर कार्रवाई की मांग की है।