पूरनपुर: धर्मापुर खुर्द में दबंग ने गांव से भगाने की दी धमकी, न छोड़ने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की दी चेतावनी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर खुर्द निवासी गुरविंदर कौर ने बताया कि अवतार सिंह से उसके पुत्र का विवाद हो गया था। इसी के चलते अवतार सिंह ने चोरी का आरोप लगाकर प्रदीप सिंह और उसके मित्र प्रदीप कुमार उर्फ दीपू को पुलिस से पकड़वा दिया था। मामले में पीड़िता ने दोनों की जमानत करवा ली थी। पर अव उक्त व्यक्ति गांव से भगा रहा है और आए दिन धमकी देता रहता है।